Our awareness is the greatest strength. Integration strengthens our society. Authority, must respect. Education, development is a big step. Education for all ... In a perfect society can bring us happiness.

हमारी जागरूकता, कल बच्चों की खुशियाँ

किसी भी देश और समाज का विकास, वहाँ कि जागरूकता से होता है। जागरूकता हमारे समाज और व्यवस्था को मजबूत बनाता है। इसके लिए हर व्यक्ति का जागरूक होना जरुरी है जो आगे चलकर आपके समाज के विकास मे सहायक होता है। पिछले तीन-चार सालों मे, हमारे समाज मे शिक्षा, सड़क और सामाजिक व्यवस्था मे काफी विकास हुआ है। यह विकास, हमारी जागरूकता और प्रयास के द्वारा हुआ है। इसमे हमारी सरकार का काफी सहयोग है।
आज हमारे देश और समाज में काफी बदलाव आया है। अगर हमलोग १०-१५ साल पीछे के समाज को देखते हैं। और आज के समाज में, काफी परिवर्तन दिखता है। जिसको हमलोग नजर अंदाज नहीं कर सकते क्योंकि बदलाव ही हमारी जागरूकता है। आज में, उस समाज और परिवार को देखा हूँ। जिसके पास सही से घर, सुरक्षा और शिक्षा तो बिलकुल नहीं था। लेकिन आज उसके पास है और खुश भी है। इसमे हमारे सरकार की काफी सहयोग मिल रहा है। यहाँ तक हमारे समाज के तौर तरीके में काफी सुधार आया है। गाँवों में शिक्षा के स्तर में काफी बढोतरी हुआ है।